दुनिया चले ना श्री राम के बिना लिरिक्स

दुनिया चले ना श्री राम के बिना लिरिक्स

दुनिया चले ना श्री राम के बिना लिरिक्स
दुनिया चले ना श्री राम के बिना लिरिक्स

दुनिया चले ना श्री राम के बिना लिरिक्स

दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना।टेर।
जब से रामायण पढ़ ली है,
एक बात मैंने समझ ली है ।
रावन मरे नी श्री राम के बिना,
लंका जले ना हनुमान के बिना ॥
दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना।

लक्षमण का बचना मुश्किल था,
कौन बूटी लाने के काबिल था ।
लक्षमण बचे ना श्री राम के बिना,
बूटी मिले ना हनुमान के बिना ॥
दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना।

सीता हरण की कहानी सुनो,
बनवारी मेरी जुबानी सुनो ।
वापिस मिला ना श्री राम के बिना,
पता चले ना हनुमान के बिना ॥
दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना।

बैठे सिंघासन पे श्री राम जी,
चरणों में बैठे हैं हनुमान जी ।
मुक्ति मिला ना श्री राम के बिना,
भक्ति मिले ना हनुमान के बिना ॥
दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना।

दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ