देवकी का वियोग लिरिक्स (स्वाति मिश्रा)

देवकी का वियोग लिरिक्स

(स्वाति मिश्रा)

देवकी का वियोग लिरिक्स (स्वाति मिश्रा)
देवकी का वियोग लिरिक्स (स्वाति मिश्रा)

Song: Devki Ka Viyog
Singer: Swati Mishra
Lyrics: Swati Mishra
Music Produced,Mixed & Mastered by : Mohit Musik
Flute : Abhishek Madhurav

देवकी का वियोग लिरिक्स

(स्वाति मिश्रा)


इस बार की जन्माष्टमी
माँ देवकी के आँखों से

हे स्वामी नींद से जगिये अब
हमें त्याग करना है कन्हाई का
निष्ठुर प्रहरी सब सो गए है
ब्रज देखे है राह बधाई का

हे स्वामी नींद से जगिये अब
हमें त्याग करना है कन्हाई का
निष्ठुर प्रहरी सब सो गए है
ब्रज देखे है राह बधाई का
हे स्वामी नींद से जगिये अब....

मेरे सातों संतानों को
उस कंस ने मुझसे छीन लिया
मैं मुख भी किसी का ना देख सकी
जाने उनका क्या हाल किया
जाने उनका क्या हाल किया
अब मेरे ह्रदय के टुकड़े को
ले जाओ दे दो यशोदा को
वही आज से इसकी माता हुई
वही सिंचेगी इसके जीवन को
हे स्वामी नींद से जगिये अब
हमें त्याग करना है कन्हाई का

जीवित मैं रहूँ चाहे ना भी रहूँ
इक बार कान्हा को बता देना
मैंने ही उसको जनम दिया
इक बार तो याद दिला देना
इक बार तो याद दिला देना
मेरा लल्ला मुझसे दूर हुआ
मैं फिर भी बधाई गाऊँगी
जग का कल्याण करेगा वो
ये सोच के मन को मनाउँगी
हे स्वामी नींद से जगिये अब
हमें त्याग करना है कन्हाई का
निष्ठुर प्रहरी सब सो गए है
ब्रज देखे है राह बधाई का
हे स्वामी नींद से जगिये अब....

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ